अंजुमन। उपहार। काव्य संगम। गीत। गौरव ग्राम। गौरवग्रंथ। दोहे। पुराने अंक संकलन। अभिव्यक्ति। कुण्डलिया। हाइकु। हास्य व्यंग्य। क्षणिकाएँ। दिशांतर

कुटज का पेड़

 

कुटज का पेड़ देखो तो बहुत ही खूबसूरत है
रहें सब स्वस्थ इस खातिर सदा इसकी जरूरत है

उदर के रोग सब हरता बढ़ाता शक्ति पाचन की
करें सेवन यही औषध हमेशा शुभ मुहूरत है

लटकती खूबसूरत सी दिखा करती फली इसकी
निकलते इन्द्र-जौ हैं बीज, उनकी भी ज़रूरत है

बहुत से फूल गुच्छों में बढ़ाते जा रहे शोभा
बड़े आकार के पत्ते हरी रंगीन सूरत है

जहाँ पर भी खड़ा दिखता सभी का शीश झुक जाता
चरक एवं पतंजलि की लगे साक्षात मूरत है

- सुरेन्द्रपाल वैद्य  
१ जुलाई २०१९

इस रचना पर अपने विचार लिखें    दूसरों के विचार पढ़ें 

अंजुमन। उपहार। काव्य चर्चा। काव्य संगम। किशोर कोना। गौरव ग्राम। गौरवग्रंथ। दोहे। रचनाएँ भेजें
नई हवा। पाठकनामा। पुराने अंक। संकलन। हाइकु। हास्य व्यंग्य। क्षणिकाएँ। दिशांतर। समस्यापूर्ति

© सर्वाधिकार सुरक्षित
अनुभूति व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इसमें प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक सोमवार को परिवर्धित होती है

hit counter