अंजुमन। उपहार। काव्य संगम। गीत। गौरव ग्राम। गौरवग्रंथ। दोहे। पुराने अंक संकलन। अभिव्यक्ति। कुण्डलिया। हाइकु। हास्य व्यंग्य। क्षणिकाएँ। दिशांतर

नीम की शीतल हवा
 

 

ग्रीष्म ऋतु में संगिनी सी, नीम की शीतल हवा
दोपहर में यामिनी सी, नीम की शीतल हवा

झौंसते वैसाख में, आती अचानक झूमकर
सब्ज़-वसना कामिनी सी, नीम की शीतल हवा

ख़ुशबुएँ बिखरा बनाती, खुशनुमाँ पर्यावरण
शांत कोमल योगिनी सी, नीम की शीतल हवा

खिड़कियों के रास्ते से, रात में आती सखी
मंत्र-मुग्धा मोहिनी सी, नीम की शीतल हवा

तप्त सूरज रश्मियों को,ढाल बनकर रोकती
भोर में इक रागिनी सी, नीम की शीतल हवा

बाँटती जीवन, बिठाती गोद में हर जीव को
प्यार करती भामिनी सी, नीम की शीतल हवा

रोग दोषों को मिटाती, फैलकर इसकी महक
बाग वन में शोभिनी सी, नीम की शीतल हवा

-कल्पना रामानी
२० मई २०
१३

इस रचना पर अपने विचार लिखें    दूसरों के विचार पढ़ें 

अंजुमन। उपहार। काव्य चर्चा। काव्य संगम। किशोर कोना। गौरव ग्राम। गौरवग्रंथ। दोहे। रचनाएँ भेजें
नई हवा। पाठकनामा। पुराने अंक। संकलन। हाइकु। हास्य व्यंग्य। क्षणिकाएँ। दिशांतर। समस्यापूर्ति

© सर्वाधिकार सुरक्षित
अनुभूति व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इसमें प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक सोमवार को परिवर्धित होती है

hit counter