अंजुमन। उपहार। काव्य संगम। गीत। गौरव ग्राम। गौरवग्रंथ। दोहे। पुराने अंक संकलन। अभिव्यक्ति। कुण्डलिया। हाइकु। हास्य व्यंग्य। क्षणिकाएँ। दिशांतर

गंगा से





 


जुग बीते
दज्ला से भटकी हुई लहर
जब तेरे पवित्र चरणों को छूने आई तो
तेरी ममता ने अपनी बाँहें फैला दीं
और तेरे हरे किनारों पर तब
अनानास और कटहल के झुंड में घिरे हुए
खपरैलों वाले घरों के आँगन में किलकारियों गूँजी
मेरे पुरखों की खेती शादाब हुई
और शगुन के तेल ने दीये की लौ को ऊँचा किया
फिर देखते-देखते
पीले फूलों और सुनहरी दीयों की जोत
तिरे फूलों वाले पुल की कौस से होती हुई
मेहराब की ओर तक पहुँच गई
मैं उसी जोत की नन्ही किरण
फूलों का थाल लिए तेरे क़दमों में फिर आ बैठी हूँ
और तुझसे अब बस एक दीये की तालिब हूँ
यूँ अंत समय तक तेरी जवानी हँसती रहे
पर ये शादाब हँसी
कभी तेरे किनारों के लब से
इतनी न छलक जाए
कि मेरी बस्तियाँ डूबने लग जाएँ
गंगा प्यारी

परवीन शाकिर
२८ मई २०१२

इस रचना पर अपने विचार लिखें    दूसरों के विचार पढ़ें 

अंजुमन। उपहार। काव्य चर्चा। काव्य संगम। किशोर कोना। गौरव ग्राम। गौरवग्रंथ। दोहे। रचनाएँ भेजें
नई हवा। पाठकनामा। पुराने अंक। संकलन। हाइकु। हास्य व्यंग्य। क्षणिकाएँ। दिशांतर। समस्यापूर्ति

© सर्वाधिकार सुरक्षित
अनुभूति व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इसमें प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक सोमवार को परिवर्धित होती है

hit counter