अंजुमन। उपहार। काव्य संगम। गीत। गौरव ग्राम। गौरवग्रंथ। दोहे। पुराने अंक संकलन। अभिव्यक्ति। कुण्डलिया। हाइकु। हास्य व्यंग्य। क्षणिकाएँ। दिशांतर

होली है!!

 

रंग दे कोई


रंग दे कोई रंग गुलाबी
भेज दे कोई ख़त जवाबी

लगा दे कोई बारिश रिमझिम
सेका दे कोई धूप गुनगुनी

सुना दे कोई माँ की लोरी
कह दे कोई बात इक कोरी

सुना दे कोई इक किलकारी
खिला दे कोई सारी क्यारी

खिला दे कोई आम आँमला
दिखा दे कोई श्याम साँवला

ओढ़ा दे कोई अम्बर नीला
बिछा दे कोई मंजा ढीला

बिठा दे कोईपीपल छईयाँ
डाल दे कोईगले में बहिंयाँ

मिला दे कोई मीत पुराना
सुना दे कोई गीत पुराना

बता दे कोई पता ठिकाला
कह दे कोई बात सयाना।

--सुदर्शन वशिष्ठ
२१ मार्च २०११

इस रचना पर अपने विचार लिखें    दूसरों के विचार पढ़ें 

अंजुमन। उपहार। काव्य चर्चा। काव्य संगम। किशोर कोना। गौरव ग्राम। गौरवग्रंथ। दोहे। रचनाएँ भेजें
नई हवा। पाठकनामा। पुराने अंक। संकलन। हाइकु। हास्य व्यंग्य। क्षणिकाएँ। दिशांतर। समस्यापूर्ति

© सर्वाधिकार सुरक्षित
अनुभूति व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इसमें प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक सोमवार को परिवर्धित होती है

hit counter