अंजुमन। उपहार। काव्य संगम। गीत। गौरव ग्राम। गौरवग्रंथ। दोहे। पुराने अंक संकलन। अभिव्यक्ति। कुण्डलिया। हाइकु। हास्य व्यंग्य। क्षणिकाएँ। दिशांतर

 

होली है!!


छलिया फाग (दोहे)


बौरायी गोरी फिरे, तन में लागी आग।
मन में सपने भर गया, आकर छलिया फाग।।

प्रकृति दिखाती फिर रही, अपनी छवि अभिराम।
पुष्पबाण बरसा रहा, अनथक, मन्मथ काम।।

दिल की धड़कन बढ़ गयी, सोच हुआ मन दंग।
मन में बजने लग गयी, बिन छेडे़ ही चंग।।

हर कोई दिखने लगा, हर्षित, सबल, समृद्ध।
जैसे फिर से पा गये, नयी जवानी वृद्ध।।

अनगिन ख़ुशियाँ छा गयीं, फड़क उठा हर अंग।
सब के तन में जी उठा, आशा लिये अनंग।।

बौराये प्रेमी दिखे, बौराये सब आम।
सजनी ने निशि दिन किये, साजन के ही नाम।।

मन सतरंगी हो गया, तन पर पड़ते रंग।
सब बहके-बहके फिरें, बिना पिये ही भंग।।

फागुन ले अॅंगड़ाईयाँ प्रमुदित हुए पलाश।
विरही मन में जग गयी, पुनर्मिलन की आस।।

नस-नस रसमय हो गयी, मधुर लगा संसार।
सब चाहें आता रहे, फागुन बारम्बार।।

-त्रिलोक सिंह ठकुरेला
२५ मार्च २०१३

इस रचना पर अपने विचार लिखें    दूसरों के विचार पढ़ें 

अंजुमन। उपहार। काव्य चर्चा। काव्य संगम। किशोर कोना। गौरव ग्राम। गौरवग्रंथ। दोहे। रचनाएँ भेजें
नई हवा। पाठकनामा। पुराने अंक। संकलन। हाइकु। हास्य व्यंग्य। क्षणिकाएँ। दिशांतर। समस्यापूर्ति

© सर्वाधिकार सुरक्षित
अनुभूति व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इसमें प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक सोमवार को परिवर्धित होती है

hit counter