अंजुमन। उपहार। काव्य संगम। गीत। गौरव ग्राम। गौरवग्रंथ। दोहे। पुराने अंक संकलन। अभिव्यक्ति। कुण्डलिया। हाइकु। हास्य व्यंग्य। क्षणिकाएँ। दिशांतर

 

इन्द्रधनु के रंग

रंग ऊदे, रंग पीले
कुछ सजीले कुछ हठीले
हर तरफ आकाश में
बिखरे हुए हैं रंग

आ रहीं हैं दूर से
बह कर हवाएँ फागुनी
और अब उम्मीद बढ़ कर
हो रही है सौ गुनी

रंग सूखे रंग गीले
कुछ हठीले
कुछ सुरीले
हर तरफ आभास के
चटके हुए है रंग

तीन रंगों से रंगा
अपना सजल परिवेश है
धूपिया, रक्तिम, सुनहरा
चम्पई सन्देश है

रंग धानी, रंग नीले
कुछ सुरीले
कुछ नशीले
देख कर संत्रास के
भटके हुए हैं रंग

है धधकती, धुंध चीरे
होलिका की आग
गंध जिसकी देश में
भरने लगी है फाग

रंग कोरे, रंग धूसर
कुछ नशीले
कुछ रंगीले
इन्द्रधनु के पाश में
लिपटे हुए हैं रंग


- निर्मल शुक्ल
१५ मार्च २०१६

इस रचना पर अपने विचार लिखें    दूसरों के विचार पढ़ें 

अंजुमन। उपहार। काव्य चर्चा। काव्य संगम। किशोर कोना। गौरव ग्राम। गौरवग्रंथ। दोहे। रचनाएँ भेजें
नई हवा। पाठकनामा। पुराने अंक। संकलन। हाइकु। हास्य व्यंग्य। क्षणिकाएँ। दिशांतर। समस्यापूर्ति

© सर्वाधिकार सुरक्षित
अनुभूति व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इसमें प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक सोमवार को परिवर्धित होती है

hit counter