होली
है
!!

 

आया फागुन (दोहे)


 

आया फागुन बज उठे ढोलक ढोल मृदंग,
मन जैसे सागर हुआ धड़कन हुई तरंग।

रस की इस बौछार में घुले न कपट कुढंग,
रिश्तों को निगले नहीं कहीं जलन की जंग।

इठलायें अठखेलियाँ मचलें मौन उमंग,
साँसों में सजते रहें अरमानों के रंग।

टूटी कड़ियाँ जोड़ लें और बढ़े सब संग,
बेगानों को भी चलें आज लगा ले अंग।

बाहों के घेरे अगर हुए न अब भी तंग,
फिर कैसा किसके लिए होली का हुड़दंग।

मदनमोहन अरविन्द
९ मार्च २००९

इस कविता पर अपने विचार लिखें    दूसरों के विचार पढ़ें 

अंजुमनउपहारकविकाव्य चर्चाकाव्य संगमकिशोर कोनागौरव ग्रामगौरवग्रंथदोहेरचनाएँ भेजें
नई हवा पाठकनामा पुराने अंक संकलनहाइकुहास्य व्यंग्यक्षणिकाएँ दिशांतरसमस्यापूर्ति

© सर्वाधिकार सुरक्षित
अनुभूति व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक माह की 1–9 –16 तथा 24 तारीख को परिवर्धित होती है