होली
है
!!

 

रंग-रंग के फूल


मौसम को फिर मिल गए रंग-रंग के फूल
देख, शिशिर के शीश पर फागुन डाले धूल

२.

घोषित करता रह गया मौसम रेड एलर्ट
पेड़-पेड़ को छेड़ती हवा निगोड़ी फ्लर्ट

३.

चिड़िया के दो बोल हैं वेणी के दो फूल
कहाँ छुपा रख दूँ इन्हें हो न सकें जो धूल

४.

मदहोशी में छेड़ते भँवरे कैसी तान
सपने में भी सुन रहे मंजरियों के कान

राजेंद्र गौतम
१७ मार्च २००८

इस कविता पर अपने विचार लिखें    दूसरों के विचार पढ़ें 

अंजुमनउपहारकविकाव्य चर्चाकाव्य संगमकिशोर कोनागौरव ग्रामगौरवग्रंथदोहेरचनाएँ भेजें
नई हवा पाठकनामा पुराने अंक संकलनहाइकुहास्य व्यंग्यक्षणिकाएँ दिशांतरसमस्यापूर्ति

© सर्वाधिकार सुरक्षित
अनुभूति व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक माह की 1–9 –16 तथा 24 तारीख को परिवर्धित होती है।

website metrics