अंजुमन। उपहार। काव्य संगम। गीत। गौरव ग्राम। गौरवग्रंथ। दोहे। पुराने अंक संकलन। अभिव्यक्ति। कुण्डलिया। हाइकु। हास्य व्यंग्य। क्षणिकाएँ। दिशांतर

 

 

  नन्हीं चिड़िया

नन्हीं चिड़िया नीचे आ
नीचे आ कर गीत सुना

बड़ी धूप है आसमान में
थोड़ा सा तो ले सुस्ता

पेड़ तले ठंडी साया है
साया में आ दाना खा

पंखों को थोड़ा आराम दे
मेरी गोदी में सो जा

-पूर्णिमा वर्मन

चूँ चूँ चिड़िया

चूँ चूँ चिड़िया सभा बुलाए
शहर शहर पर्ची छपवाए
सुबह सुबह ही आना है
मिलने और मिलाने के बाद
अच्छा अच्छा खाना है

-शैल अग्रवाल

चिड़िया

फुदक-फुदककर
नाची चिड़िया,
चहल-पहल की
चाची चिड़िया।
लाई खबर
सुबह की चिड़िया,
बात-बात में
चहकी चिड़िया।

-शेरजंग गर्ग
 

 

इस रचना पर अपने विचार लिखें    दूसरों के विचार पढ़ें 

अंजुमन। उपहार। काव्य चर्चा। काव्य संगम। किशोर कोना। गौरव ग्राम। गौरवग्रंथ। दोहे। रचनाएँ भेजें
नई हवा। पाठकनामा। पुराने अंक। संकलन। हाइकु। हास्य व्यंग्य। क्षणिकाएँ। दिशांतर। समस्यापूर्ति

© सर्वाधिकार सुरक्षित
अनुभूति व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इसमें प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक सोमवार को परिवर्धित होती है

hit counter