अंजुमनउपहार कविकाव्य चर्चाकाव्य संगमकिशोर कोनागौरव ग्राम
गौरवग्रंथ दोहेरचनाएँ भेजेंनई हवा पाठकनामा पुराने अंकसंकलन
हाइकु हास्य व्यंग्यक्षणिकाएँदिशांतरसमस्यापूर्ति

 


ज्योति पर्व
संकलन

 

मन मंदिर में दीप जलाना

अंधकार में दीप अनेकों
मन मंदिर में दीप जलाना

कितने आहत बेजुबान हैं
कुछ दिन के तो मेहमान हैं
आशाओं के अंशुमान तुम
निर्बल की लकुटी बन जाना।

कितने बेघर, टूटे मचान है
बहुतों के कच्चे मकान हैं
अपने लिए बहुत बनवाया
उनके लिए कुटी बनवाना।

तीक्ष्ण वेग दूर दृष्टि हो
एक मिशन एक सृष्टि हो
कमर कसो लेकर मशाल तुम
जो सोये हैं उन्हें जगाना।

यह कैसी उजयारी होगी
भूखे पेट न ताली होगी
दीप जलें दीवाली होगी
भूखों के तुम व्रत तुड़वाना।

एक नाम तुम, एक राम हो
सीता तुम नयनाभिराम हो
पग-पग पर जब रावण आएँ
घास फूस सा उन्हें जलाना

राम राज्य आया ही समझो
मिशन, दृष्टि कर्मठता होगी
मन में सृजन पिपासा होगी
बन कर दीप स्वयं जल जाना।

सुरेशचंद्र शुक्ल 'शरद आलोक'

  

 

 

 

इस कविता पर अपने विचार लिखें    दूसरों के विचार पढ़ें 

अंजुमनउपहारकविकाव्य चर्चाकाव्य संगमकिशोर कोनागौरव ग्रामगौरवग्रंथदोहेरचनाएँ भेजें
नई हवा पाठकनामा पुराने अंक संकलनहाइकुहास्य व्यंग्यक्षणिकाएँ दिशांतरसमस्यापूर्ति

© सर्वाधिकार सुरक्षित
अनुभूति व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक माह की 1–9 –16 तथा 24 तारीख को परिवर्धित होती है।