अंजुमनउपहार कविकाव्य चर्चाकाव्य संगमकिशोर कोनागौरव ग्राम
गौरवग्रंथ दोहेरचनाएँ भेजेंनई हवा पाठकनामा पुराने अंकसंकलन
हाइकु हास्य व्यंग्यक्षणिकाएँदिशांतरसमस्यापूर्ति

 


ज्योति पर्व
संकलन

दीप जले

दीप जले सज गई आरती
महक उठा घर, आँगन, कोना।
फैली है सुरभि कण-कण में,
व्याप्त इसी में प्रियतम! हो ना?

मदिर-मदिर जलते दीपक की,
बाती तुमने उकसाई है।
शुष्क हुए जाते जीवन में,
प्रेम सुधा वह बरसाई है।।

प्राण सजे गुंजित गीतों से,
खनक उठा मन का हर कोना।
दीप जले सज गई आरती,
महक उठा घर, आँगन, कोना।

गीतों की फुलझड़ियाँ छूटीं,
बंदी मन ज्यों मुक्त हुआ हो।
कलियों पर बिखरी तानों से,
मन भँवरा अनुरक्त हुआ हो।

प्रणय पराग बिखेर रहे हैं,
पुष्प ह्रदय भर-भर कर दोना।
दीप जले सज गई आरती,
महक उठा घर, आँगन, कोना।

- उषा चौधरी

  

 दीप जला दो

दीप जला दो, दीप जला लो
स्नेह प्यार के ज्योति पुंज को
घर आँगन वन उपवन में
अंजुरी भर-भर प्रकाश पुंज को
अँधकार भरी दुनिया में बाँट दो
दीप जला दो, दीप जला दो...

स्वप्न देखें एक नया
दीपों की माला-सा उजला
धरा पर हो एक नया सवेरा
हर्ष में हो मगन सारे
कोई नयन की कोर हो ना गीली
आज मलयज को मदमस्त कर दो
मुस्करा कर दीप दान कर दो
गहन अंधेरों को दूर कर दो
ह्रदय से रोशनी के दायरे को
मुक्त कर दो, दीप जला दो...

आज
दीपावली को जिन आतंकियों ने
बरबादियों के मंज़र में
बदल दिया है
उस नफ़रत के अजगर को
कब तक हम, धैर्य रख
निरीह व्यक्तियों का ग्रास बनने दें

मत कर और मानस संहार
मत आतंक मचा
इन दीपावली की खुशियों के
पलों को मनाने दें
अन्यथा कर देंगे
तुझे विश्व से फन्ना
दीप जला दो...दीप जला लो।

-कैलाश भटनागर

 

इस कविता पर अपने विचार लिखें    दूसरों के विचार पढ़ें 

अंजुमनउपहारकविकाव्य चर्चाकाव्य संगमकिशोर कोनागौरव ग्रामगौरवग्रंथदोहेरचनाएँ भेजें
नई हवा पाठकनामा पुराने अंक संकलनहाइकुहास्य व्यंग्यक्षणिकाएँ दिशांतरसमस्यापूर्ति

© सर्वाधिकार सुरक्षित
अनुभूति व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक माह की 1–9 –16 तथा 24 तारीख को परिवर्धित होती है।