अंजुमनउपहार कविकाव्य चर्चाकाव्य संगमकिशोर कोनागौरव ग्राम
गौरवग्रंथ दोहेरचनाएँ भेजेंनई हवा पाठकनामा पुराने अंकसंकलन
हाइकु हास्य व्यंग्यक्षणिकाएँदिशांतरसमस्यापूर्ति

 


ज्योति पर्व
संकलन

 

अंतर्मन में दीप जलाएँ

 

अंतर्मन में दीप जलाएँ
अंतस्तम को दूर भगाएँ

स्नेहसिक्त बाती को करके
दया का भरकर उसमें तेल
क्षमा की देहरी पर रखकर
मन से मन का कर लें मेल

रागद्वेष का तिमिर मिटाकर-
प्रेम प्रकाश फैलाएँ
अंतर्मन में दीप जलाएँ

दीपपर्व आता है मन को
ज्योतिर्मय करने को
क्लेश और कुंठा की कलुषित
छाया को हरने को

मानवता की सुंदर धुन पर-
गीत प्रेम के गाएँ
अन्तर्मन में दीप जलाएँ

-जगदीश कापरी

 

इस कविता पर अपने विचार लिखें    दूसरों के विचार पढ़ें 

अंजुमनउपहारकविकाव्य चर्चाकाव्य संगमकिशोर कोनागौरव ग्रामगौरवग्रंथदोहेरचनाएँ भेजें
नई हवा पाठकनामा पुराने अंक संकलनहाइकुहास्य व्यंग्यक्षणिकाएँ दिशांतरसमस्यापूर्ति

© सर्वाधिकार सुरक्षित
अनुभूति व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक माह की 1–9 –16 तथा 24 तारीख को परिवर्धित होती है।