अंजुमनउपहार कविकाव्य चर्चाकाव्य संगमकिशोर कोनागौरव ग्राम
गौरवग्रंथ दोहेरचनाएँ भेजेंनई हवा पाठकनामा पुराने अंकसंकलन
हाइकु हास्य व्यंग्यक्षणिकाएँदिशांतरसमस्यापूर्ति

 


ज्योति पर्व
संकलन

 

दूर जलता दीप

 

दूर जलता दीप है वो

मृत्तिका की अंजुली से
अनगिनत इन मोतियों को
कौन अर्पित कर रहा है
झिलमिलाती ज्योतियों को

चाँद है या सीप है वो
दूर जलता दीप है वो

रात की खामोशियों में
गुनगुनाता-सा रहा है
कुछ सुनी कुछ अनसुनी-सी
धुन सुनाता-सा रहा है

शांत है या गीत है वो
दूर जलता दीप है वो

आँधियों के साथ रहकर
अंत है उसका सुनिश्चित
जानता है फिर ना जाने
जल रहा क्यों विश्व के हित

सच कहूँ यह प्रीत है वो
दूर जलता दीप है वो

-अमित कुलश्रेष्ठ

 

इस कविता पर अपने विचार लिखें    दूसरों के विचार पढ़ें 

अंजुमनउपहारकविकाव्य चर्चाकाव्य संगमकिशोर कोनागौरव ग्रामगौरवग्रंथदोहेरचनाएँ भेजें
नई हवा पाठकनामा पुराने अंक संकलनहाइकुहास्य व्यंग्यक्षणिकाएँ दिशांतरसमस्यापूर्ति

© सर्वाधिकार सुरक्षित
अनुभूति व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक माह की 1–9 –16 तथा 24 तारीख को परिवर्धित होती है।