अंजुमनउपहार कविकाव्य चर्चाकाव्य संगमकिशोर कोनागौरव ग्राम
गौरवग्रंथ दोहेरचनाएँ भेजेंनई हवा पाठकनामा पुराने अंकसंकलन
हाइकु हास्य व्यंग्यक्षणिकाएँदिशांतरसमस्यापूर्ति

 


ज्योति पर्व
संकलन

 

खुशियों से भरपूर दिवाली

 

खील खिलौने रंग मिठाई
खुशियों से भरपूर दिवाली

धूम धड़ाका आतिशबाजी
दुनिया में मशहूर दिवाली

साँझ रंगोली लक्ष्मी पूजन
भारत माँ का नूर दिवाली

गीत गीतिका वादन गायन
वीणा स्वर संतूर दिवाली

साज सजावट दीप बत्तियाँ
जन्नत की है हूर दिवाली

बाती तेल रोशनी जलना
जीवन का दस्तूर दिवाली

काम काज संसार छुटि्टयाँ
घर आँगन से दूर दिवाली।

-अभिनव शुक्ला

 

इस कविता पर अपने विचार लिखें    दूसरों के विचार पढ़ें 

अंजुमनउपहारकविकाव्य चर्चाकाव्य संगमकिशोर कोनागौरव ग्रामगौरवग्रंथदोहेरचनाएँ भेजें
नई हवा पाठकनामा पुराने अंक संकलनहाइकुहास्य व्यंग्यक्षणिकाएँ दिशांतरसमस्यापूर्ति

© सर्वाधिकार सुरक्षित
अनुभूति व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक माह की 1–9 –16 तथा 24 तारीख को परिवर्धित होती है।