अंजुमनउपहार कविकाव्य चर्चाकाव्य संगमकिशोर कोनागौरव ग्राम
गौरवग्रंथ दोहेरचनाएँ भेजेंनई हवा पाठकनामा पुराने अंकसंकलन
हाइकु हास्य व्यंग्यक्षणिकाएँदिशांतरसमस्यापूर्ति

 


ज्योति पर्व
संकलन

 

दीपों का मेला

अमावसी रात
कज्जुल कज्जुल आसमान
तिमिर अँधकार में गुम हुआ
चाँद का दर्पण
अब कैसे निहारे रूप?
सलोनी अभिसारिका रजनी
दीपों के आलोकित पथ पर
ठंडी कातिर्की बयार के पर ले
ढूँढने निकली अबराया आरसी।

घर आँगन में
द्वारे चौबारे जगमगाते दीप
सुदूर में झिलमिलाती दीपों की लड़ियाँ
महालक्ष्मी के मंदिर के दान दीपों की
ओझल होती हुई कतारें
दीपों की थाली ले
दीप सजाती तुम्हारी
दीप-शिखा-सी काया
दीपों की उष्माई से
लौ-सी लुनाई हुआ आनन
आज तो दीपों का मेला है।

दिवाली की रात
आज दीपों का मेला है
बड़ी लगन से घर को सँवारा है
छम से उतर आना-
रंगोली रचे आँगन में
प्रेम रस बरसा देना सर्वत्र
जगमगा देना-
इस घर को पूरे बरस
दीपमालिके तेरा स्वागत है।

-राम गुप्ता

 

इस कविता पर अपने विचार लिखें    दूसरों के विचार पढ़ें 

अंजुमनउपहारकविकाव्य चर्चाकाव्य संगमकिशोर कोनागौरव ग्रामगौरवग्रंथदोहेरचनाएँ भेजें
नई हवा पाठकनामा पुराने अंक संकलनहाइकुहास्य व्यंग्यक्षणिकाएँ दिशांतरसमस्यापूर्ति

© सर्वाधिकार सुरक्षित
अनुभूति व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक माह की 1–9 –16 तथा 24 तारीख को परिवर्धित होती है।