अंजुमनउपहार कविकाव्य चर्चाकाव्य संगमकिशोर कोनागौरव ग्राम
गौरवग्रंथ दोहेरचनाएँ भेजेंनई हवा पाठकनामा पुराने अंकसंकलन
हाइकु हास्य व्यंग्यक्षणिकाएँदिशांतरसमस्यापूर्ति

 


ज्योति पर्व
संकलन

एक और दिवाली

रीति रिवाज़ों के एक साल ने
फिर करवट बदली है
जाऊँ बाज़ार से
कुछ दीए ख़रीद लाऊँ
ढूँढू कहाँ पड़ीं हैं
पिछले साल की बची फुलझड़ियाँ
याद है मुझे बचपन की दिवाली
जब अनार जलाते ही
रोशनी के फ़व्वारे
मन में फूट पड़ते थे
तब हम सचमुच बच्चे थे।

गुज़रा वक्त
जलती चकरी की तरह
जब उल्टा घूमता है
तो यादों का धुआँ
हवा में फैल जाता है
अतीत में गूँजता है एक धमाका
कहीं किसी ने फूँकी थी चिंगारी
और आग आज तक नहीं बुझी।

सोचता हूँ
दरवाज़े पे सजाऊँगा रंगोली
और किस्मत की तरह रंग बदलती
जलती बुझती बत्तियाँ
अंधेरे में रोशनी के लिए
पोछूँगा धूल
पुराने रिश्तों पर से
और भेजूँगा कुछ कार्ड
बिना खत के।

बहुत दिन बीत गए
दिवाली मनाते
बहुत दिन बाद
फिर आई है दिवाली।

-शलभ श्रीवास्तव

 

इस कविता पर अपने विचार लिखें    दूसरों के विचार पढ़ें 

अंजुमनउपहारकविकाव्य चर्चाकाव्य संगमकिशोर कोनागौरव ग्रामगौरवग्रंथदोहेरचनाएँ भेजें
नई हवा पाठकनामा पुराने अंक संकलनहाइकुहास्य व्यंग्यक्षणिकाएँ दिशांतरसमस्यापूर्ति

© सर्वाधिकार सुरक्षित
अनुभूति व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक माह की 1–9 –16 तथा 24 तारीख को परिवर्धित होती है।