अंजुमनउपहार कविकाव्य चर्चाकाव्य संगमकिशोर कोनागौरव ग्राम
गौरवग्रंथ दोहेरचनाएँ भेजेंनई हवा पाठकनामा पुराने अंकसंकलन
हाइकु हास्य व्यंग्यक्षणिकाएँदिशांतरसमस्यापूर्ति

 


ज्योति पर्व
संकलन

दीपक एक जलाएँ

तेरे मन में, मेरे मन में
दीपक एक जलाएँ
अँधियारा तो बहुत बिखेरा
अब प्रकाश फैलाएँ
चलो दीपक एक जलाएँ

ना तेरे घर सूरज आता
ना मेरे घर चाँद दिखाता
तेरा मेरा अंतस दमके
आशीष ऐसा पाएँ
चलो दीपक एक जलाएँ

तेरे मन की मिटे मलिनता
मेरे मन की हीन भावना
हम तुम दोनों ज्योतिर्मय हों
चलो गले लग जाएँ
चलो दीपक एक जलाएँ

झूठ प्रवंचना बहुत हो गई
दिन बीता और रात हो गई
तेजोमय सब जग हो जाए
संग दीपोत्सव मनाएँ
चलो दीपक एक जलाएँ

-नीरज शुक्ला

 

इस कविता पर अपने विचार लिखें    दूसरों के विचार पढ़ें 

अंजुमनउपहारकविकाव्य चर्चाकाव्य संगमकिशोर कोनागौरव ग्रामगौरवग्रंथदोहेरचनाएँ भेजें
नई हवा पाठकनामा पुराने अंक संकलनहाइकुहास्य व्यंग्यक्षणिकाएँ दिशांतरसमस्यापूर्ति

© सर्वाधिकार सुरक्षित
अनुभूति व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक माह की 1–9 –16 तथा 24 तारीख को परिवर्धित होती है।