अंजुमनउपहार कविकाव्य चर्चाकाव्य संगमकिशोर कोनागौरव ग्राम
गौरवग्रंथ दोहेरचनाएँ भेजेंनई हवा पाठकनामा पुराने अंकसंकलन
हाइकु हास्य व्यंग्यक्षणिकाएँदिशांतरसमस्यापूर्ति

 


ज्योति पर्व
संकलन

 

रात की बारात

छल्लों से लिपट कर
कायनात है बिखरी आज
जगमग है गुलशन
आई है रात की बारात
गिरी हैं बिजलियाँ गूँजा है समाँ
फिरकी सा घूमा
उजाले ने अँधेरे को चूमा
हुई जुगनुओं की बरसात
जली फुलझड़ी जलते दिये
दुल्हन खड़ी है आज
जगमग हुआ कोना कोना
अँधेरा रह न जाए पास
दीवारों पर है ताज़गी
तारों पर उमंग परवाज़
मीनारों पर सादगी
बस दीये दिखते हैं आज
टिमटिमाते तारों को
ज़मीं पर आना पड़ा है आज
हमने आसमाँ को खुद सजा कर खोला है ये राज़
खुशहाली के लिए पूजा
खुशी से बड़ा न धन दूजा
इसे बाँट कर फैलाओ तो
होगा यह हर रात दूना

-शुभाशीष गुप्ता

   

इस कविता पर अपने विचार लिखें    दूसरों के विचार पढ़ें 

अंजुमनउपहारकविकाव्य चर्चाकाव्य संगमकिशोर कोनागौरव ग्रामगौरवग्रंथदोहेरचनाएँ भेजें
नई हवा पाठकनामा पुराने अंक संकलनहाइकुहास्य व्यंग्यक्षणिकाएँ दिशांतरसमस्यापूर्ति

© सर्वाधिकार सुरक्षित
अनुभूति व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक माह की 1–9 –16 तथा 24 तारीख को परिवर्धित होती है।