अंजुमन। उपहार। काव्य संगम। गीत। गौरव ग्राम। गौरवग्रंथ। दोहे। पुराने अंक संकलन। अभिव्यक्ति। कुण्डलिया। हाइकु। हास्य व्यंग्य। क्षणिकाएँ। दिशांतर

माँ का फिर आह्वान हुआ है

माँ का फिर आह्वान हुआ है
जगत उल्लसित पुलक उठा।

शरत-प्रात की धवल धूप में
ठण्ड गुलाबी नहा रही
कास फूल की लहर चली है
हवा हर्ष की बहा रही

लाल पाड़ की घूँघट ओढ़े
दीपक थाली हाथ लिये
पूजा को जब चली सुहागिन
हर दिक् चंदन महक उठा।

शंख नाद के साथ उलू ध्वनि
थाप ढाक की मतवारी
बच्चों के दल के कलरव से
विहँस उठीं गलियाँ सारी

प्रतिमायें सज उठीं मनोरम
पंडालों से सजे शहर
आलोकित जग मन उत्साहित
हृदयांचल भी दमक उठा।

पुष्पांजलि संग मंत्रोचारण
रंग अल्पना के निखरे
महिषासुर मर्दिनी पधारो
आवाहन के स्वर बिखरे

हे दुर्गे, हे दुर्गतिनाशिनि
जग अँधियारा दूर करो
माँ के श्री चरणों में आकर
अश्रु दृगों में छलक उठा।

- मानोशी चटर्जी  
१५ अक्तूबर २०१५

इस रचना पर अपने विचार लिखें    दूसरों के विचार पढ़ें 

अंजुमन। उपहार। काव्य चर्चा। काव्य संगम। किशोर कोना। गौरव ग्राम। गौरवग्रंथ। दोहे। रचनाएँ भेजें
नई हवा। पाठकनामा। पुराने अंक। संकलन। हाइकु। हास्य व्यंग्य। क्षणिकाएँ। दिशांतर। समस्यापूर्ति

© सर्वाधिकार सुरक्षित
अनुभूति व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इसमें प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक सोमवार को परिवर्धित होती है

hit counter