अंजुमन। उपहार। काव्य संगम। गीत। गौरव ग्राम। गौरवग्रंथ। दोहे। पुराने अंक संकलन। अभिव्यक्ति। कुण्डलिया। हाइकु। हास्य व्यंग्य। क्षणिकाएँ। दिशांतर

जन्माष्टमी की खुशी मनाएँ
(तुकांत)
     

 





 

 


 




 


जन्माष्टमी की खुशी मनाएँ
कृष्ण की अनुपम लीला गाएँ

जय हो मेरे कृष्ण कन्हैया
मात यशोदा, देवकी मैया

जिसका बालरूप मन भाता
मोहन माखन चोर कहाता

वृंदावन में गाय चराता
मधुर मुरलिया खूब बजाता

जमुना तट पर खेले होली
सखियों के संग करे ठिठोली

राधा का मनमोहक श्याम
मैया का नटखट घनश्याम

जो भी इनकी शरण में आता
उर आनंद परम सुख पाता

अर्जुन जी के बने सारथी
मनमोहन की करें आरती

-आशीष तिवारी
२६ अगस्त २०१३

इस रचना पर अपने विचार लिखें    दूसरों के विचार पढ़ें 

अंजुमन। उपहार। काव्य चर्चा। काव्य संगम। किशोर कोना। गौरव ग्राम। गौरवग्रंथ। दोहे। रचनाएँ भेजें
नई हवा। पाठकनामा। पुराने अंक। संकलन। हाइकु। हास्य व्यंग्य। क्षणिकाएँ। दिशांतर। समस्यापूर्ति

© सर्वाधिकार सुरक्षित
अनुभूति व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इसमें प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक सोमवार को परिवर्धित होती है

hit counter