अंजुमन। उपहार। काव्य संगम। गीत। गौरव ग्राम। गौरवग्रंथ। दोहे। पुराने अंक संकलन। अभिव्यक्ति। कुण्डलिया। हाइकु। हास्य व्यंग्य। क्षणिकाएँ। दिशांतर

गीत का मधुमास कान्हा
     

 





 

 


 




 


गीत का मधुमास कान्हा
है बिरज में रास कान्हा

तुम सुनाओ
बाँसुरी एकत्व की सीमा मिटा दो
और बजा कर धुन सुहानी मुक्ति का दीपक जला दो
हो गयी हूँ कृष्णमय मैं, है यही अहसास कान्हा
गीत का मधुमास कान्हा

तुम अनेकों में
विराजो हैं अलौकिक लोक तुमसे
रत्न का सागर तुम्ही हो, ज्ञान का आलोक तुमसे
मोह की मृग -मरीचिका में तुम सुखद आभास कान्हा
गीत का मधुमास कान्हा

चाँदनी पांडेय
२६ अगस्त २०१३

इस रचना पर अपने विचार लिखें    दूसरों के विचार पढ़ें 

अंजुमन। उपहार। काव्य चर्चा। काव्य संगम। किशोर कोना। गौरव ग्राम। गौरवग्रंथ। दोहे। रचनाएँ भेजें
नई हवा। पाठकनामा। पुराने अंक। संकलन। हाइकु। हास्य व्यंग्य। क्षणिकाएँ। दिशांतर। समस्यापूर्ति

© सर्वाधिकार सुरक्षित
अनुभूति व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इसमें प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक सोमवार को परिवर्धित होती है

hit counter