अंजुमन। उपहार। काव्य संगम। गीत। गौरव ग्राम। गौरवग्रंथ। दोहे। पुराने अंक संकलन। अभिव्यक्ति। कुण्डलिया। हाइकु। हास्य व्यंग्य। क्षणिकाएँ। दिशांतर

कहमुकरी
     

 





 

 


 




 


१.
देख उसे मोहित हो जाऊँ
मन चाहे झट गले लगाऊँ
हर पल हो बस उसका ख्याल
ऐ सखि साजन? नहिं गोपाल!

२.
सुन्दर और सलोना प्यारा
मेरे दिल का वही सहारा
उसको मानूँ अपना प्रियवर
ऐ सखि साजन? नहिं मुरलीधर !

३.
मेरे सँग वो प्रीत लगावे
छोड अकेले हमको जावे
कैसे भूलूँ उसका नाम
ऐ सखि साजन? छलिया श्याम !

४.
सुन्दर अपनी छवि दिखलावे
मोह जाल में हमें फँसावे
भूल न पाऊँ उसको दैया
ऐ सखि साजन? नहीं कन्हैया !

५.
हर पल उनकी करती पूजा
दिखे ना कोई उनसा दूजा
मन से करती उनका वंदन
ऐ सखि साजन? यशुदा नंदन!

- आराधना द्विवेदी
१८ अगस्त २०१४

इस रचना पर अपने विचार लिखें    दूसरों के विचार पढ़ें 

अंजुमन। उपहार। काव्य चर्चा। काव्य संगम। किशोर कोना। गौरव ग्राम। गौरवग्रंथ। दोहे। रचनाएँ भेजें
नई हवा। पाठकनामा। पुराने अंक। संकलन। हाइकु। हास्य व्यंग्य। क्षणिकाएँ। दिशांतर। समस्यापूर्ति

© सर्वाधिकार सुरक्षित
अनुभूति व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इसमें प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक सोमवार को परिवर्धित होती है

hit counter