अंजुमन। उपहार। काव्य संगम। गीत। गौरव ग्राम। गौरवग्रंथ। दोहे। पुराने अंक संकलन। अभिव्यक्ति। कुण्डलिया। हाइकु। हास्य व्यंग्य। क्षणिकाएँ। दिशांतर

नये साल में नया कलेंडर
 
 
नए साल में नया कलेंडर
टाँग लिया है खिल्ली पर

चौराहे पर भीड़ जुटी है
बिसराये पांवों की भलभल
बंद मुठ्ठियाँ तनी हुई हैं
सर्दाए सपनों में हलचल
देखो कोई असर गिरे जो
भोजपाल या दिल्ली पर

टूट चुका है अब सपनों का
यह सतरंगी सम्मोहक छल
दूर- दूर तक फैला है बस
अन्तहीन मरुथल या दलदल
कोई कब तक करे भरोसा
मुंगेरी या चिल्ली पर

जाग रहा है हर कोई अब
नहीं झपकता पल भर आँखें
घूम- घूम जाते अनगिन सिर
पंछी भी जो खोले पाँखें
छीका है हिल रहा हवा में
दृष्टि सभी की बिल्ली पर

- शशिकांत गीते  
१ जनवरी २०१८

इस रचना पर अपने विचार लिखें    दूसरों के विचार पढ़ें 

अंजुमन। उपहार। काव्य चर्चा। काव्य संगम। किशोर कोना। गौरव ग्राम। गौरवग्रंथ। दोहे। रचनाएँ भेजें
नई हवा। पाठकनामा। पुराने अंक। संकलन। हाइकु। हास्य व्यंग्य। क्षणिकाएँ। दिशांतर। समस्यापूर्ति

© सर्वाधिकार सुरक्षित
अनुभूति व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इसमें प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक सोमवार को परिवर्धित होती है

hit counter