अंजुमन। उपहार। काव्य संगम। गीत। गौरव ग्राम। गौरवग्रंथ। दोहे। पुराने अंक संकलन। अभिव्यक्ति। कुण्डलिया। हाइकु। हास्य व्यंग्य। क्षणिकाएँ। दिशांतर

        देखो आया है साल नया

 
कुछ सुख देकर कुछ दु:ख देकर
जीवन से पिछला साल गया
मीठी सौग़ातें लेकर के
आया है देखो साल नया

हों बंध नए संबंध नए
सुर, लय, गति के संग छंद नए
हों शब्द नए शृंगार नया
जीवन साथी का प्यार नया
तन मन में हो उल्लास नया
धन माल नया रूमाल नया

मीठी सौग़ातें लेकर के
आया है देखो साल नया

हो रीत नई और प्रीत नई
जीवन के पथ पर जीत नई
हो गीत नया संगीत नया
महका-महका मन मीत नया
चुंबन की सिहरन नई-नई
थपकी भी नई और गाल नया

मीठी सौग़ातें लेकर के
आया है देखो साल नया

- सुनील जोगी
१ जनवरी २०२५

इस रचना पर अपने विचार लिखें    दूसरों के विचार पढ़ें 

अंजुमन। उपहार। काव्य चर्चा। काव्य संगम। किशोर कोना। गौरव ग्राम। गौरवग्रंथ। दोहे। रचनाएँ भेजें
नई हवा। पाठकनामा। पुराने अंक। संकलन। हाइकु। हास्य व्यंग्य। क्षणिकाएँ। दिशांतर। समस्यापूर्ति

© सर्वाधिकार सुरक्षित
अनुभूति व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इसमें प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक सोमवार को परिवर्धित होती है

hit counter