अंजुमनउपहारकाव्य संगमगीतगौरव ग्रामगौरवग्रंथ दोहेरचनाएँ भेजें
पुराने अंकसंकलनहाइकु हास्य व्यंग्यक्षणिकाएँदिशांतर

नव वर्ष अभिनंदन

नए बरस की पहली सुबह

नए बरस की पहली सुबह
पुराने बरसों का पानी
खिला है मुझ पर फूल बन

जिन पर छाई है पुराने बरस की यादें
तितलियाँ बन
छूती मेरे फूलों को
मेरे हरे को

और खोजती मुझमें वो पौधा
जिस पर हुई थी वो मोहित
ढूँढती अपने निशान
जो समय के साथ
तने की छाल के भीतर खो गए है कही

जड़ें सब देख रही है

जमा रही है अपने पाँव
और भीतर, और भीतर
अपनी शिराओं को
मिला रही है नदी की शिराओं से
पुराने पानी को मिला रही अपने में
जड़ें चाहती है
समय रहे...हमेशा...
हरा

--राकेश नारायण

नया साल...

उन बच्चों के नाम
जिनके पास
न ही है रोटी
न ही है,
कोई खेल खिलौने
न ही कोई बुलाए
उन्हें प्यार से
न कोई सुनाये कहानी
पर बसे हैं,
उनकी आँखों में कई सपने
माना कि अभी है
अभावों का बिछौना
और सिर्फ़ बातो का ओढ़ना
आसमन की छत है
और घर है
धरती का एक कोना
पर...
उनके नाम से बनेगी
अभी काग़ज़ पर
कुछ योजनायें
और साल के अंत में
वही कहेंगी
जल्द ही पूरी होंगी
यह आशाएँ...
इसलिए,
उम्मीद की एक किरण पर।
नया साल उन बच्चों के नाम...

रंजू भाटिया
२८ दिसंबर २००९

 

इस कविता पर अपने विचार लिखें    दूसरों के विचार पढ़ें 

अंजुमनउपहारकविकाव्य चर्चाकाव्य संगमकिशोर कोनागौरव ग्रामगौरवग्रंथदोहेरचनाएँ भेजें
नई हवा पाठकनामा पुराने अंक संकलनहाइकुहास्य व्यंग्यक्षणिकाएँ दिशांतरसमस्यापूर्ति

© सर्वाधिकार सुरक्षित
अनुभूति व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक माह की 1–9 –16 तथा 24 तारीख को परिवर्धित होती है