अंजुमन। उपहार। काव्य संगम। गीत। गौरव ग्राम। गौरवग्रंथ। दोहे। पुराने अंक संकलन। अभिव्यक्ति। कुण्डलिया। हाइकु। हास्य व्यंग्य। क्षणिकाएँ। दिशांतर

रात की गीली हथेली
 

रात की गीली हथेली ने
उदासी पोंछ डाली है भुवन की
फूल से उसके कपोलों में
लुनाई जागरण की !

छलछलाते निर्झरों जैसी उमंगें
कह रही हैं पत्थरों से
फिर तुम्हें वह छोड़ आगे निकल जाए
मत रहो यूँ थिर बहावों में समय के
मत गँवाओ ज़िन्दगी के क्षण
कि ये हैं प्रार्थनाओं के
कि ये हैं ब्राह्मघड़ियाँ आचमन की !!

कोहरे में छुप तुम्हें छूने-जगाने आ गई
चिड़ियो कहो ऋतु के सँदेसे
हो गई हैं वानप्रस्थी वर्जनाएँ
क्यूँ खड़े हो अमलतासो अनमने से
हृदय में रच लो छटाएँ
प्राण में संजीवनी भर लो
धरणि-चुंबित गगन की !!!

--अश्विनी कुमार विष्णु
 

इस रचना पर अपने विचार लिखें    दूसरों के विचार पढ़ें 

अंजुमन। उपहार। काव्य चर्चा। काव्य संगम। किशोर कोना। गौरव ग्राम। गौरवग्रंथ। दोहे। रचनाएँ भेजें
नई हवा। पाठकनामा। पुराने अंक। संकलन। हाइकु। हास्य व्यंग्य। क्षणिकाएँ। दिशांतर। समस्यापूर्ति

© सर्वाधिकार सुरक्षित
अनुभूति व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इसमें प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक सोमवार को परिवर्धित होती है

hit counter