अंजुमन। उपहार। काव्य संगम। गीत। गौरव ग्राम। गौरवग्रंथ। दोहे। पुराने अंक संकलन। अभिव्यक्ति। कुण्डलिया। हाइकु। हास्य व्यंग्य। क्षणिकाएँ। दिशांतर

सपनों का सौदागर
 
बहु प्रतीक्षित सपनों का सौदागर आया
पाहुन बनकर नया वर्ष
सबके घर आया

आँगन आँगन
अभिनंदन के, चौक सजाए
सबको ऐसा लगे, कोई अपने घर आए
जीवन में फिर कोई स्वर्णिम
अवसर आया

नए वर्ष का
सूरज, सबको बाँटे सोना
हर बच्चे को मिले खेलने नया खिलौना
नया समय अब पहले से
कुछ बेहतर आया

बुझी हुई
आँखों में, सपने जाग उठे हैं
गहन तिमिर में जैसे दीपक राग उठे हैं
प्यासों के अधरों तक चलकर
सरवर आया

समय समंदर
में हम सब, बहते जाते हैं
गहराई में गए वही, मोती पाते हैं
समय पृष्ठ पर सूरज कर
हस्ताक्षर आया

-सजीवन मयंक
 

इस रचना पर अपने विचार लिखें    दूसरों के विचार पढ़ें 

अंजुमन। उपहार। काव्य चर्चा। काव्य संगम। किशोर कोना। गौरव ग्राम। गौरवग्रंथ। दोहे। रचनाएँ भेजें
नई हवा। पाठकनामा। पुराने अंक। संकलन। हाइकु। हास्य व्यंग्य। क्षणिकाएँ। दिशांतर। समस्यापूर्ति

© सर्वाधिकार सुरक्षित
अनुभूति व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इसमें प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक सोमवार को परिवर्धित होती है

hit counter