अंजुमनउपहार कविकाव्य चर्चाकाव्य संगमकिशोर कोनागौरव ग्राम
गौरवग्रंथ दोहेरचनाएँ भेजेंनई हवा पाठकनामा पुराने अंकसंकलन
हाइकु हास्य व्यंग्यक्षणिकाएँदिशांतरसमस्यापूर्ति

 

नव वर्ष अभिनंदन

क्या उपहार दूँ

         

सपनीली कुछ ख़्वाहिश दूँ
या ख़्वाबों की जुंबिश दूँ
नए साल की सौग़ात नई
खुशियों की बौछार दूँ
बोलो क्या उपहार दूँ
उगते सूरज की किरनें
खुशबू महके फूलों की
शोहरत उस चाँद की
मस्ती सावन के झूलों की
जागे हुए अरमानों की
ऐसी ही रंगी बयार दूँ
बोलो क्या उपहार दूँ
क़समें नई वादे नए
मंज़िलें नई नए रास्ते
बुलंदियाँ हैं कर रहीं
इंतज़ार तेरे वास्ते

अपनी महकी खुशियाँ भी
तुझ पर ही मैं वार दूँ
बोलो क्या उपहार दूँ
जीवन के अनमोल लम्हे
सपनों की कुछ आहटें
हर कदम पर तेरे
खिलती रहे मुसकुराहटें
महका-सा कुछ चहका-सा
सजीला एक संसार दूँ
बोलो क्या उपहार दूँ
आज की कुछ यादें दूँ
कल के लिए वादे दूँ
सौग़ात में तुझको अटूट
अमिट दोस्ती का करार दूँ
ऐसा एक उपहार दूँ
ऐसा एक उपहार दूँ

'मुंतज़िर' पुनीत विजय

  

जश्न नववर्ष

भारत को जन्नत बनाएँगे
जश्न नववर्ष का मनाएँगे

ढ़ल गया दिन ढ़ूँढ़ता था
सपनों में खोया रहता था
ना आए पिछे साया भी
पदचिन्ह अपने मिटाता था

डर को अब भगाएँगे
जश्न नववर्ष का मनाएँगे

संबोधन पुराना घेरता मन को
ज्यों प्रवासी लौट आया घर को
रहा गया कृषक बीज बोए बिन
तकता रहा त्यों मैं बदली को

खुशी के जाम छलकाएँगे
जश्न नववर्ष का मनाएँगे

कुछ फैसले सुनाकर जो
विश्वास जगाया जनता में
नहीं बच पाए मंत्री-संत्री
धकेला पिछें सलाखों के

बस यूँही न्याय चाहेंगे
जश्न नववर्ष का मनाएँगे
 

क्या औकात है किसकी अब
हुआ जरूरी तो बतलाएँगे
मिलजुल कर रहेंगे हम
भारत को जन्नत बनाएँगे

जश्न नववर्ष का मनाएँगे
जश्न नववर्ष का मनाएँगे

- गिरिराज जोशी "कविराज"
 

 

 

इस कविता पर अपने विचार लिखें    दूसरों के विचार पढ़ें 

अंजुमनउपहारकविकाव्य चर्चाकाव्य संगमकिशोर कोनागौरव ग्रामगौरवग्रंथदोहेरचनाएँ भेजें
नई हवा पाठकनामा पुराने अंक संकलनहाइकुहास्य व्यंग्यक्षणिकाएँ दिशांतरसमस्यापूर्ति

© सर्वाधिकार सुरक्षित
अनुभूति व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक माह की 1–9 –16 तथा 24 तारीख को परिवर्धित होती है।