अंजुमनउपहार कविकाव्य चर्चाकाव्य संगमकिशोर कोनागौरव ग्राम
गौरवग्रंथ दोहेरचनाएँ भेजेंनई हवा पाठकनामा पुराने अंकसंकलन
हाइकु हास्य व्यंग्यक्षणिकाएँदिशांतरसमस्यापूर्ति

 

नव वर्ष अभिनंदन

नया साल मंगलमय हो

         

नया साल मंगलमय हो

जो सपने हों सब अपने हों
हर मेहनत के
फल दुगने हों
अक्षत रोली तीज या होली
सा जीवन सुखमय हो
नया साल मंगलमय हो।

मित्रों की सदभावनाएँ हों
मन में ऊँची
कामनाएँ हों
गीत की धुन-सा किसी शगुन-सा
घर आँगन मधुमय हो
नया साल मंगलमय हो

हों पूरी सारी आशाएँ
साम स्वस्ति से

सजें दिशाएँ
सीप में मोती दीप में ज्योति
जैसा सुफल समय हो
नया साल मंगलमय हो

पूर्णिमा वर्मन

  

नया साल 2008

ये नया साल देखो चला आ रहा
मुस्कराकर पुराना चला जा रहा।

बीत कर जो गया वो हमारा था कल
आज खुशियाँ समेटे नया आ रहा।

है खुशी का नज़ारा यहाँ हर तरफ़
खिलखिलाहट सभी को सुनाता रहा।

घूँट खुशियों के पीता रहा हर कोई
गीत खुशियों भरे दिल ये गाता रहा।

है फिजाँ शोख उसमें है शामिल खुशी
जाम से जाम है वक्त टकरा रहा।

हो मुबारक खुशी, अलविदा ग़म तुम्हें
दिल दुआओं को देवी है छलका रहा।

देवी नागरानी
1 जनवरी 2008

 
 

इस कविता पर अपने विचार लिखें    दूसरों के विचार पढ़ें 

अंजुमनउपहारकविकाव्य चर्चाकाव्य संगमकिशोर कोनागौरव ग्रामगौरवग्रंथदोहेरचनाएँ भेजें
नई हवा पाठकनामा पुराने अंक संकलनहाइकुहास्य व्यंग्यक्षणिकाएँ दिशांतरसमस्यापूर्ति

© सर्वाधिकार सुरक्षित
अनुभूति व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक माह की 1–9 –16 तथा 24 तारीख को परिवर्धित होती है।