अंजुमन। उपहार। काव्य संगम। गीत। गौरव ग्राम। गौरवग्रंथ। दोहे। पुराने अंक संकलन। अभिव्यक्ति। कुण्डलिया। हाइकु। हास्य व्यंग्य। क्षणिकाएँ। दिशांतर

शिक्षा
 

मिल कर, हम सब कदम बढ़ाएँ
सबको ये संदेश सुनाएँ
शिक्षा पर
सबका अधिकार

अक्षर ज्ञान है बहुत जरूरी
फिर भी जिनकी है मजबूरी
उनको हम मिल साथ में लाएँ
सूरज की किरणों सार रौशन
जगमग इस संसार बनाएँ
प्रेम से लें सबको स्वीकार
शिक्षा पर
सबका अधिकार

एक दूजे से हाथ मिलाएँ
दीप ज्ञान का साथ जलाएँ
जन मन का अँधियारा हर लें
ज्ञान चक्षु के खोल झरोखे
सबको पढने का अवसर दें
खुल जाएँ अवसर के द्वार
शिक्षा पर
सबका अधिकार

- स्मृति गुप्ता
१ सितंबर २०२४

इस रचना पर अपने विचार लिखें    दूसरों के विचार पढ़ें 

अंजुमन। उपहार। काव्य चर्चा। काव्य संगम। किशोर कोना। गौरव ग्राम। गौरवग्रंथ। दोहे। रचनाएँ भेजें
नई हवा। पाठकनामा। पुराने अंक। संकलन। हाइकु। हास्य व्यंग्य। क्षणिकाएँ। दिशांतर। समस्यापूर्ति

© सर्वाधिकार सुरक्षित
अनुभूति व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इसमें प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक सोमवार को परिवर्धित होती है

hit counter