अंजुमनउपहारकाव्य संगमगीतगौरव ग्रामगौरवग्रंथ दोहेरचनाएँ भेजें
पुराने अंकसंकलनहाइकु हास्य व्यंग्यक्षणिकाएँदिशांतर

झूमो नाचो खेलो होली

 

  ओढ़ बसंती चूनर पुरवा,
द्वारे पर काढ़े रंगोली
जाते जाते शरद एक पल
फिर रुक सबसे करे ठिठोली
चौपालों पर के अलाव अब
उत्सुक होकर पंथ निहारें
सोनहली धानी फसलों की
कब आकर उतरेगी डोली

पल्लव पल्लव ले अंगड़ाई,
कली कली ने आँखें खोली
निकल पड़ी फिर नंद गाँव से
ब्रज के मस्तानों की टोली
बरगद पर, पीपल पर बैठी
बुलबुल, कोयल, मैना बोली
रंगबिरंगा फागुन आया,
झूमो नाचो खेलो होली

मौसम ने है रंग भरी मस्ती
की आज किवड़िया खोली
चलो लूट लो जितनी चाहे
हाथ बढ़ाओ भर लो झोली
थिरके पायल लहरे चूनर
उठें खेत से फिर आलापें
पगडंडी नाचे पनघट के
साथ-साथ बन कर हमजोली

-राकेश खंडेलवाल

इस कविता पर अपने विचार लिखें    दूसरों के विचार पढ़ें 

अंजुमनउपहारकविकाव्य चर्चाकाव्य संगमकिशोर कोनागौरव ग्रामगौरवग्रंथदोहेरचनाएँ भेजें
नई हवा पाठकनामा पुराने अंक संकलनहाइकुहास्य व्यंग्यक्षणिकाएँ दिशांतरसमस्यापूर्ति

© सर्वाधिकार सुरक्षित
अनुभूति व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक माह की 1–9 –16 तथा 24 तारीख को परिवर्धित होती है