अंजुमनउपहारकाव्य संगमगीतगौरव ग्रामगौरवग्रंथ दोहेरचनाएँ भेजें
पुराने अंकसंकलनहाइकु हास्य व्यंग्यक्षणिकाएँदिशांतर

फागुन आयो रे

 

  बाजे ढफ, ढोल और चंग, आज फिर फागुन आयो रे!
बदली में छायो रंग,
आज फिर फागुन आयो रे!

चूनर भी हो गई लाल, गाल दमकें सूरज से,
भीगे कंचन सो अंग,
आज फिर फागुन आयो रे!

खेलें आ हिलमिल आज, बजाएँ मन की बंसी,
राधा किसना के संग,
आज फिर फागुन आयो रे!

करके बरजौरी आज, भेंट के अंग लगायो,
गोकुल है सारो दंग,
आज फिर फागुन आयो रे!

जित देखो तित है धूम, घनी होली छाई है,
सारे कुआँ में भंग,
आज फिर फागुन आयो रे!

-संजय विद्रोही

इस कविता पर अपने विचार लिखें    दूसरों के विचार पढ़ें 

अंजुमनउपहारकविकाव्य चर्चाकाव्य संगमकिशोर कोनागौरव ग्रामगौरवग्रंथदोहेरचनाएँ भेजें
नई हवा पाठकनामा पुराने अंक संकलनहाइकुहास्य व्यंग्यक्षणिकाएँ दिशांतरसमस्यापूर्ति

© सर्वाधिकार सुरक्षित
अनुभूति व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक माह की 1–9 –16 तथा 24 तारीख को परिवर्धित होती है