अंजुमनउपहारकाव्य संगमगीतगौरव ग्रामगौरवग्रंथ दोहेरचनाएँ भेजें
पुराने अंकसंकलनहाइकु हास्य व्यंग्यक्षणिकाएँदिशांतर

परदेस में फागुन

 

  इस बरस मौसम
कुछ अलग से रंग में है

बाहर बर्फ़ की सफ़ेद चादर बिछी है
और मन है कि
फागुन की तरंग में है
भँवरा बन के उड़ रहा है
फूलों की क्यारी में

कभी आम के बौर से लदी शाखें
पास बुलाती हैं
कभी सरसों के पीले खेत
हाथ हिलाते हैं
लाल, पीले, नीले, बसंती,
कितने रंग बिखरे होते थे
घर के आँगन में
और जब कोई
मुठ्ठी भर रंग लेकर
पीछे आता था
तो हम घबरा के कहते थे
"बस ज़रा-सा गुलाल"

आज मन उन स्मृतियों से
घिरा बैठा है
क्या होता है ना मन भी
बस वही माँगता है
जो बस में नहीं है
काश!
इस बरस तो फागुन
कुछ चटख रंग लेकर आए
बाहर बर्फ़ की सफ़ेद चादर ही सही
अंतर्मन तो सतरंगी हो जाए

-सारिका सक्सेना

इस कविता पर अपने विचार लिखें    दूसरों के विचार पढ़ें 

अंजुमनउपहारकविकाव्य चर्चाकाव्य संगमकिशोर कोनागौरव ग्रामगौरवग्रंथदोहेरचनाएँ भेजें
नई हवा पाठकनामा पुराने अंक संकलनहाइकुहास्य व्यंग्यक्षणिकाएँ दिशांतरसमस्यापूर्ति

© सर्वाधिकार सुरक्षित
अनुभूति व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक माह की 1–9 –16 तथा 24 तारीख को परिवर्धित होती है