अंजुमनउपहारकाव्य संगमगीतगौरव ग्रामगौरवग्रंथ दोहेरचनाएँ भेजें
पुराने अंकसंकलनहाइकु हास्य व्यंग्यक्षणिकाएँदिशांतर

फागुन आया

 

  फागुन आया मन हर्षाया
चौराहों पर अलख जगाया

तम सर्दी को दूर भगाया
प्रात: सिंदूरी छेड़ जगाया

नव दुल्हन-सा चित शर्माया
निहित प्रेम नैनन छलकाया

द्वार सखी ने मंगल गाया
घर-घर टोली रास रचाया

चंचल कान्हा चैन चुराया
चटख रंग हर ओर गिराया

अबीर गुलाल चहुँ दिशा उड़ाया
ठिठुरी-ठिठुरी भीगी काया

बीते युगों की यादें लाया
फागुन आया मन हर्षाया

- नीलम जैन

इस कविता पर अपने विचार लिखें    दूसरों के विचार पढ़ें 

अंजुमनउपहारकविकाव्य चर्चाकाव्य संगमकिशोर कोनागौरव ग्रामगौरवग्रंथदोहेरचनाएँ भेजें
नई हवा पाठकनामा पुराने अंक संकलनहाइकुहास्य व्यंग्यक्षणिकाएँ दिशांतरसमस्यापूर्ति

© सर्वाधिकार सुरक्षित
अनुभूति व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक माह की 1–9 –16 तथा 24 तारीख को परिवर्धित होती है