अंजुमनउपहारकाव्य संगमगीतगौरव ग्रामगौरवग्रंथ दोहेरचनाएँ भेजें
पुराने अंकसंकलनहाइकु हास्य व्यंग्यक्षणिकाएँदिशांतर

फाग जोरदार

 

  भंग छनी संग छनी फाग ज़ोरदार
गुझिया शक्करपारे
तलकर फूले सारे
डालडा घी में बेलाग ज़ोरदार

लस्सी की हुक्के की
रोटी पर मक्के की
मक्खन और सरसों का साग ज़ोरदार

चनिया और चोली के
ठठ्ठे ठिठोली के
हुल्लड़ के होली के राग ज़ोरदार

अंग अंग और ठौर
रंगों से सराबोर
मनचले टेसू के भाग ज़ोरदार

अल्हड़ अलबेली वो
रंगों से खेली वो
अपना तो डोला बैराग ज़ोरदार

रंगों की तेज़ धार
अंगिया के आर पार
पानी ने सुलगाई आग ज़ोरदार

गीली हो घबराई
हुलसी हर हर आई
गालों पर लाली के दाग ज़ोरदार

गले मिले जन जन से
साली से समधन से
हेठी पर जीता अनुराग ज़ोरदार

-राजीव रत्न पराशर

इस कविता पर अपने विचार लिखें    दूसरों के विचार पढ़ें 

अंजुमनउपहारकविकाव्य चर्चाकाव्य संगमकिशोर कोनागौरव ग्रामगौरवग्रंथदोहेरचनाएँ भेजें
नई हवा पाठकनामा पुराने अंक संकलनहाइकुहास्य व्यंग्यक्षणिकाएँ दिशांतरसमस्यापूर्ति

© सर्वाधिकार सुरक्षित
अनुभूति व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक माह की 1–9 –16 तथा 24 तारीख को परिवर्धित होती है