अंजुमनउपहारकाव्य संगमगीतगौरव ग्रामगौरवग्रंथ दोहेरचनाएँ भेजें
पुराने अंकसंकलनहाइकु हास्य व्यंग्यक्षणिकाएँदिशांतर

होली का सन्देशा

 

  रंगों में प्यार बरसाओ, होली का सन्देशा है
तराने झूम कर गाओ, होली का सन्देशा है।

जला दो 'होलिका दहन' में, आपस के भेद-भाव
गले मिल एक हो जाओ, होली का सन्देशा है।

ईद हो या होली, दुनिया की हर गली में
जुल मिल के सब मनाओ, होली का सन्देशा है।

मिट जाए हर जगह से, आतंकियों के डेरे
धरती पर स्वर्ग लाओ, होली का सन्देशा है।

उस झोंपड़ी में बालक, भूखा है तीन दिन से
उस को गले लगाओ, होली का सन्देशा है।

-महावीर शर्मा

इस कविता पर अपने विचार लिखें    दूसरों के विचार पढ़ें 

अंजुमनउपहारकविकाव्य चर्चाकाव्य संगमकिशोर कोनागौरव ग्रामगौरवग्रंथदोहेरचनाएँ भेजें
नई हवा पाठकनामा पुराने अंक संकलनहाइकुहास्य व्यंग्यक्षणिकाएँ दिशांतरसमस्यापूर्ति

© सर्वाधिकार सुरक्षित
अनुभूति व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक माह की 1–9 –16 तथा 24 तारीख को परिवर्धित होती है