अंजुमन। उपहार। काव्य संगम। गीत। गौरव ग्राम। गौरवग्रंथ। दोहे। पुराने अंक संकलन। अभिव्यक्ति। कुण्डलिया। हाइकु। हास्य व्यंग्य। क्षणिकाएँ। दिशांतर

        दीप लिये बैठी
 
दीप लिये बैठी कब से सड़क किनारे
पैबंद लगी साड़ी
फटे जिसके किनारे

देखे हैं सूने दृग जगरमगर सारा जग
रुकते नहीं कदम अंधेरा हैं इस कदर
बाजार की चकाचौंध गुम राहगीर सारे
मिट्टी नहीं विद्युतीय
अब दीप चाहें सारे

सुन रही अचरज से आए हैं दीप ऐसे
जल संग जो जलेंगे बिन तेल जलें कैसे?
भौचक्क हुई बैठी स्वप्न नैनों से झारे
फीकी हुई दिवाली
काले सांझसकारे

है किसकी जिम्मेदारी अब जिम्मा लेगा कौन
रौशन नहीं घर जिनके जलाए चराग कौन
जब भूल बैठे आका चमकें बन सितारे
विकास की डगर पर
अंधे हैं मानों सारे

- इला सिंह
१ नवंबर २०२६

अंजुमन। उपहार। काव्य चर्चा। काव्य संगम। किशोर कोना। गौरव ग्राम। गौरवग्रंथ। दोहे। रचनाएँ भेजें
नई हवा। पाठकनामा। पुराने अंक। संकलन। हाइकु। हास्य व्यंग्य। क्षणिकाएँ। दिशांतर। समस्यापूर्ति

© सर्वाधिकार सुरक्षित
अनुभूति व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इसमें प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक सोमवार को परिवर्धित होती है