अंजुमन। उपहार। काव्य संगम। गीत। गौरव ग्राम। गौरवग्रंथ। दोहे। पुराने अंक संकलन। अभिव्यक्ति। कुण्डलिया। हाइकु। हास्य व्यंग्य। क्षणिकाएँ। दिशांतर

        दीप के पर्व पर
 
दीप के पर्व पर हम जलायें दिये
ज्योति की क्यारियाँ झिलमिताती रहें!
हम करें आकलन हैं कहाँ पर खड़े
साँस की फुलझडी
गीत गाती रहें!

हर पुरानी नई याद की लौ जला
हर दिया वर्तमान गाता रहे
कोई उन्मन न हो उत्सवी गंध में
नित्य उत्फुल्ल साँसें मिलाता रहे
ध्यान देते चलें देहरी-द्वार पर
सब दिशाएँ
उमंगें बुलाती रहें!

रोशनी की कमी हो धरा पर नहीं
प्यार में वर्तिकाएँ भिगोते रहें
बँट न जायें कहीं जाति में-धर्म में
दम्भ में ही नहीं और सोते रहें
भावनाएँ सभी की तमस से लड़ें
प्यार की दीप लड़ियाँ
सजाती रहें!

- जगदीश पंकज
१ नवंबर २०२६

अंजुमन। उपहार। काव्य चर्चा। काव्य संगम। किशोर कोना। गौरव ग्राम। गौरवग्रंथ। दोहे। रचनाएँ भेजें
नई हवा। पाठकनामा। पुराने अंक। संकलन। हाइकु। हास्य व्यंग्य। क्षणिकाएँ। दिशांतर। समस्यापूर्ति

© सर्वाधिकार सुरक्षित
अनुभूति व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इसमें प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक सोमवार को परिवर्धित होती है