अंजुमन। उपहार। काव्य संगम। गीत। गौरव ग्राम। गौरवग्रंथ। दोहे। पुराने अंक संकलन। अभिव्यक्ति। कुण्डलिया। हाइकु। हास्य व्यंग्य। क्षणिकाएँ। दिशांतर

        दीपक जल रहा है
 
रोशनी के पाँव में काँटा चुभा तम का
एक दीपक जल रहा है

झोपड़ी में उजाले की पहुँच अब भी दूर
धूप की चादर बिछाए निभाता दस्तूर
सूर्य डूबा और फिर अँधेरा धमका
दीप फिर भी जल रहा है

छुई गेरू से सजी है घरों की तक़दीर
गाय गोबर से रची ख़ुशी की जागीर
लौट आए पाँव हैं चंदन लगा श्रम का
दीप मद्धिम जल रहा है

हथेली भर मजूरी ले आई दीवाली
अमावस भी चमकती है नाचे ख़ुशहाली
बताशा लाई सगुन तारा कोई चमका
दीप अब भी जल रहा है

- जयप्रकाश श्रीवास्तव
१ नवंबर २०२६

अंजुमन। उपहार। काव्य चर्चा। काव्य संगम। किशोर कोना। गौरव ग्राम। गौरवग्रंथ। दोहे। रचनाएँ भेजें
नई हवा। पाठकनामा। पुराने अंक। संकलन। हाइकु। हास्य व्यंग्य। क्षणिकाएँ। दिशांतर। समस्यापूर्ति

© सर्वाधिकार सुरक्षित
अनुभूति व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इसमें प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक सोमवार को परिवर्धित होती है