अंजुमन। उपहार। काव्य संगम। गीत। गौरव ग्राम। गौरवग्रंथ। दोहे। पुराने अंक संकलन। अभिव्यक्ति। कुण्डलिया। हाइकु। हास्य व्यंग्य। क्षणिकाएँ। दिशांतर

        झिलमिलाते ये दिये
 
अंधरे को चुभ रहे हैं
झिलमिलाते ये दिये

हुआ मद में
चूर तम था सब निगल लेने को आतुर
लील कर दिन का उजाला कर रहा था हठी पागुर
आ गये हैं एक जुट हो
अनय हरने के लिये

नेह भीगी
दीपिका को साथ लेकर
चल पड़े हैं बोल कर जय घोष हरहर
सोच ले अब तो तिमिर भी
यह अहम था किसलिये

ज्योति में
जीवन बसा है तिमिर तो विश्राम है
शून्य है बस शून्य ही अन्तिम अमिट परिणाम है
चेतना का बिन्दु दीपक
सार जीवन का प्रिये

- मधु प्रधान
१ नवंबर २०२६

अंजुमन। उपहार। काव्य चर्चा। काव्य संगम। किशोर कोना। गौरव ग्राम। गौरवग्रंथ। दोहे। रचनाएँ भेजें
नई हवा। पाठकनामा। पुराने अंक। संकलन। हाइकु। हास्य व्यंग्य। क्षणिकाएँ। दिशांतर। समस्यापूर्ति

© सर्वाधिकार सुरक्षित
अनुभूति व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इसमें प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक सोमवार को परिवर्धित होती है