अंजुमन। उपहार। काव्य संगम। गीत। गौरव ग्राम। गौरवग्रंथ। दोहे। पुराने अंक संकलन। अभिव्यक्ति। कुण्डलिया। हाइकु। हास्य व्यंग्य। क्षणिकाएँ। दिशांतर

        दीप जलाते रहना
 
अंधियारे से मत घबराना
सुंदर दीप जलाते रहना

माटी का है दीप हमारा,
माटी से नाता है
थोड़े तेल और बाती से
उजियारा आता है

खुद जलकर जो राह दिखाए
उसका मान बढ़ाते रहना

केवल घर नहीं, हृदय में
प्रेम-प्रीत के दीप जलें
भूखे होंठों पर मुस्कानें
सूने नयनों स्वप्न पलें

मानवता की इस चौखट पर
मंगल गान सुनाते रहना

- निरुपमा सिंह ढाका
१ नवंबर २०२६

अंजुमन। उपहार। काव्य चर्चा। काव्य संगम। किशोर कोना। गौरव ग्राम। गौरवग्रंथ। दोहे। रचनाएँ भेजें
नई हवा। पाठकनामा। पुराने अंक। संकलन। हाइकु। हास्य व्यंग्य। क्षणिकाएँ। दिशांतर। समस्यापूर्ति

© सर्वाधिकार सुरक्षित
अनुभूति व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इसमें प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक सोमवार को परिवर्धित होती है