अंजुमन। उपहार। काव्य संगम। गीत। गौरव ग्राम। गौरवग्रंथ। दोहे। पुराने अंक संकलन। अभिव्यक्ति। कुण्डलिया। हाइकु। हास्य व्यंग्य। क्षणिकाएँ। दिशांतर

        दीपों की रात
 
दीप दीप्त हो रात भर करे तिमिर को खाक
तारे अचरज से भरे रहे गगन से झाँक
सजी हुई आकाश पर तारों की बारात
धरती की सुंदर छटा दीपों की इस रात
तम को किया हताश
भेज उसे बनवास

दीप मालिकाएँ सजी हर कुटिया हर धाम
दीयों के उजियार में तम का काम तमाम
बाती के बलिदान से फैल रहा उजियार
पीठ बिठाए तिमिर को किरणें छोड़ें पार
अंध न फटके पास
दिया उसे बनवास

लक्ष्मी पूजन के लिए सजा लिया घर द्वार
मन श्रद्धा दीपक जलें भाव करें शृंगार
तिल तिल कर बाती जले सेवा भाव अपार
निज प्राणों की बलि चढ़ा दूर करे अँधियार
तम ले अंतिम श्वास
मिला उसे बनवास

- ओम प्रकाश नौटियाल
१ नवंबर २०२६

अंजुमन। उपहार। काव्य चर्चा। काव्य संगम। किशोर कोना। गौरव ग्राम। गौरवग्रंथ। दोहे। रचनाएँ भेजें
नई हवा। पाठकनामा। पुराने अंक। संकलन। हाइकु। हास्य व्यंग्य। क्षणिकाएँ। दिशांतर। समस्यापूर्ति

© सर्वाधिकार सुरक्षित
अनुभूति व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इसमें प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक सोमवार को परिवर्धित होती है