अंजुमन। उपहार। काव्य संगम। गीत। गौरव ग्राम। गौरवग्रंथ। दोहे। पुराने अंक संकलन। अभिव्यक्ति। कुण्डलिया। हाइकु। हास्य व्यंग्य। क्षणिकाएँ। दिशांतर

        लौ दीए की
 
सहज सार्थकता लिए अभिव्यक्ति मेरी
जल रही हूँ जैसे जलती
लौ दीए की

भावनामय शलभ का सर्वस्व खोना
और निशि दिन वर्तिका का मृदु समर्पण
प्रीति की वह डोर पावन वंदना सी
तप रही हूँ जैसे तपती
लौ दीए की

रौशनी की धार बनती दीपमाला
एक नया संसार बुनती किरण बाला
जगमगाती आरती में देवता के अर्चना सी
पूजिता मैं -जैसे पूजित
लौ दिए की

दीपकों की पांत जलती ज्यों पुलिन पर
है सुशोभित तारकों की पांत भीतर
मै नदी हूँ तरलता की गहनता अवलंब मेरा
बह रही हूँ जैसे बहती
लौ दिए की

- पद्मा मिश्रा
१ नवंबर २०२६

अंजुमन। उपहार। काव्य चर्चा। काव्य संगम। किशोर कोना। गौरव ग्राम। गौरवग्रंथ। दोहे। रचनाएँ भेजें
नई हवा। पाठकनामा। पुराने अंक। संकलन। हाइकु। हास्य व्यंग्य। क्षणिकाएँ। दिशांतर। समस्यापूर्ति

© सर्वाधिकार सुरक्षित
अनुभूति व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इसमें प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक सोमवार को परिवर्धित होती है