अंजुमन। उपहार। काव्य संगम। गीत। गौरव ग्राम। गौरवग्रंथ। दोहे। पुराने अंक संकलन। अभिव्यक्ति। कुण्डलिया। हाइकु। हास्य व्यंग्य। क्षणिकाएँ। दिशांतर

        दीप जलता रहे
 
हर खुशी के लिए दीप जलता रहे
रोशनी के लिए दीप जलता रहे

रास्तों पे अँधेरा घना है तो क्या
कंटकों का जो डेरा लगा है तो क्या
पाँव पीछे हटाना नहीं बंधु रे!
मुश्किलों को हराना वहीं बंधु रे!
हौसले की सतत लौ बढ़ानी है ताकि
ज़िन्दग़ी के लिए दीप जलता रहे

छोड़कर छाप पाँवों की चलना तो पर
बीज भी डालना कुछ इधर कुछ उधर
वक़्त की रेत से छाप मिट जाएगी
बीजों को भूमि की गोदी मिल जाएगी
पौध उग जाएगी , लौटने तक जो रीत
वापसी के लिए दीप जलता रहे

-परमजीत कौर 'रीत'
१ नवंबर २०२६

अंजुमन। उपहार। काव्य चर्चा। काव्य संगम। किशोर कोना। गौरव ग्राम। गौरवग्रंथ। दोहे। रचनाएँ भेजें
नई हवा। पाठकनामा। पुराने अंक। संकलन। हाइकु। हास्य व्यंग्य। क्षणिकाएँ। दिशांतर। समस्यापूर्ति

© सर्वाधिकार सुरक्षित
अनुभूति व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इसमें प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक सोमवार को परिवर्धित होती है