अंजुमन। उपहार। काव्य संगम। गीत। गौरव ग्राम। गौरवग्रंथ। दोहे। पुराने अंक संकलन। अभिव्यक्ति। कुण्डलिया। हाइकु। हास्य व्यंग्य। क्षणिकाएँ। दिशांतर

        हम दीपक हैं
 
हम दीपक हैं
जिसमें तेल नहीं है

हम अपने को नित्य जलाते
विपदाओं के महानगर में
होते शाम पहुँच जाते हैं
हम खुशियाँ लेकर घरघर में

हम अपनों के साथ खड़े हैं लेकिन
खुद से खुद का मेल नहीं है

आँधी तूफानों से लड़कर
अंधे जग के शत्रु बने हैं
अनगिन रातें जलकर हमने
जाने कितने सूर्य जने हैं

मूकबधिर आका से कह दो अभी हमारा
इंजन फेल नहीं है

थके हुए हैं लेकिन हमको
अभी और भी चलना होगा
लक्ष्यभोर के आ जाने तक
हमें बस हमें जलना होगा

राह हमारी रोके कोई यह छोटे बच्चों
का खेल नहीं है

- सत्यशील राम त्रिपाठी
१ नवंबर २०२६

अंजुमन। उपहार। काव्य चर्चा। काव्य संगम। किशोर कोना। गौरव ग्राम। गौरवग्रंथ। दोहे। रचनाएँ भेजें
नई हवा। पाठकनामा। पुराने अंक। संकलन। हाइकु। हास्य व्यंग्य। क्षणिकाएँ। दिशांतर। समस्यापूर्ति

© सर्वाधिकार सुरक्षित
अनुभूति व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इसमें प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक सोमवार को परिवर्धित होती है