अंजुमन। उपहार। काव्य संगम। गीत। गौरव ग्राम। गौरवग्रंथ। दोहे। पुराने अंक संकलन। अभिव्यक्ति। कुण्डलिया। हाइकु। हास्य व्यंग्य। क्षणिकाएँ। दिशांतर

        मिट्टी का तन
 
मिट्टी का तन, मन से माटी
बहुत जमीनी, बहुते खाँटी
करम-भोग क्या? तम-उजियारा
दीपक दुखिया घर का तारा

सहज कलेवर, सरल बनावट
तरल विवेकी की सुन आहट
रात अँधेरी जिये भरोसा
तन निर्बल पर साधे सारा

मन का जीना, मन का पाना
एक बराबर जलते जाना
काठ-करेजी आस न मरती
लौ देती हिम्मत दोबारा

जुगनू, तारे, भीगी बाती
उनसे रात पठाती पाती
जुगत सधे तो ही पढ़ पाऊँ
यही साथ है, यही सहारा ..

निपट अँधेरे में जग-जारा
मनभेदों ने भी मन मारा
कमरे-कमरे याद बिसुरती
लेकिन दर पर जगमग-धारा

- सौरभ पाण्डेय
१ नवंबर २०२६

अंजुमन। उपहार। काव्य चर्चा। काव्य संगम। किशोर कोना। गौरव ग्राम। गौरवग्रंथ। दोहे। रचनाएँ भेजें
नई हवा। पाठकनामा। पुराने अंक। संकलन। हाइकु। हास्य व्यंग्य। क्षणिकाएँ। दिशांतर। समस्यापूर्ति

© सर्वाधिकार सुरक्षित
अनुभूति व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इसमें प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक सोमवार को परिवर्धित होती है