अंजुमन। उपहार। काव्य संगम। गीत। गौरव ग्राम। गौरवग्रंथ। दोहे। पुराने अंक संकलन। अभिव्यक्ति। कुण्डलिया। हाइकु। हास्य व्यंग्य। क्षणिकाएँ। दिशांतर

        शुभ बने उनकी दिवाली
 
फुटपाथ पर बैठे जनों की
रिक्त मिलती स्वप्न प्याली
कुछ रुकें कुछ मोल लें भी
शुभ बने उनकी दिवाली

दीप सुन्दर मृत्तिका के रोशनी की हैं लताएं
चित्र प्यारे हैं बत्तियाँ भी पोटली भर हैं दुआएं
कुछ सही पर मोल भी लो फूलमाला कुछ सुपारी
शहर की यह फोन वाली
संस्कृति लूटे दिवाली

धूप की बत्ती सुगंधित पत्र लक्ष्मी के रखे हैं
द्वार की पट्टी व्यवस्थित छत्र लक्ष्मी के लगे हैं
कुछ उचित सा मोल करना श्री चरण हैं शुभ रंगोली
थाल पूजन आरती पर
शुभ रहे उनकी दिवाली

- त्रिलोकी मोहन पुरोहित
१ नवंबर २०२६

अंजुमन। उपहार। काव्य चर्चा। काव्य संगम। किशोर कोना। गौरव ग्राम। गौरवग्रंथ। दोहे। रचनाएँ भेजें
नई हवा। पाठकनामा। पुराने अंक। संकलन। हाइकु। हास्य व्यंग्य। क्षणिकाएँ। दिशांतर। समस्यापूर्ति

© सर्वाधिकार सुरक्षित
अनुभूति व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इसमें प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक सोमवार को परिवर्धित होती है