अंजुमनउपहार कविकाव्य चर्चाकाव्य संगमकिशोर कोनागौरव ग्राम
गौरवग्रंथ दोहेरचनाएँ भेजेंनई हवा पाठकनामा पुराने अंकसंकलन
हाइकु हास्य व्यंग्यक्षणिकाएँदिशांतरसमस्यापूर्ति

 


तुम्हें नमन
राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी को समर्पित कविताओं का संकलन

 

चरख़ा चला चला कर

चरख़ा चला चला कर भगवान बन गए

सोए स्वदेश को नई रौशनी दिखा
सारे जहान के नए दिनमान बन गए

भूला था गुलामी में जो अपने वकार को
उसको सिखाने में ही नीतिवान बन गए

अपना मिटा के सबकुछ दुनिया के वास्ते
सबकी दुआएँ पाकर धनवान बन गए

शहरों की शान ऐश व हसरत को छोड़ कर
सब कुछ लुटा ग़रीबों के ईमान बन गए

सारी कमाई लूट के खाते थे विदेशी
उनसे लड़ाई ले के दयावान बन गए

क्या-क्या तुम्हारी खूबियाँ गाए कोई कवि
जेलों में बैठ युद्ध के संधान बन गए

इस सत्य अहिंसा की बड़ी तेज़ धार है
गोठिल विदेशियों के बंधान बन गए

होगी प्रभु की दया तो हो जाएँगे स्वतंत्र
गांधी हमारी शक्ति के तूफ़ान बन गए

-वंशीधर शुक्ल

इस कविता पर अपने विचार लिखें    दूसरों के विचार पढ़ें 

अंजुमनउपहारकविकाव्य चर्चाकाव्य संगमकिशोर कोनागौरव ग्रामगौरवग्रंथदोहेरचनाएँ भेजें
नई हवा पाठकनामा पुराने अंक संकलनहाइकुहास्य व्यंग्यक्षणिकाएँ दिशांतरसमस्यापूर्ति

© सर्वाधिकार सुरक्षित
अनुभूति व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक माह की 1–9 –16 तथा 24 तारीख को परिवर्धित होती है।