अंजुमन। उपहार। काव्य संगम। गीत। गौरव ग्राम। गौरवग्रंथ। दोहे। पुराने अंक संकलन। अभिव्यक्ति। कुण्डलिया। हाइकु। हास्य व्यंग्य। क्षणिकाएँ। दिशांतर


रिमझिम बरसात में
 

 

रिमझिम बरसात में
सावनी प्रभात में
रोप रही खेतों में धान,
अंतस में
गूँज रही
पपिहे की तान

वर्षा की बूँदों में
यौवन, मनसिज सींचे
कजरी की तानों पर
झूलें, निबिया नीचे

झेल रहा मन आकुल
पुरवा के बान
अंतस में
गूँज रही
पपिहे की तान

ओढ़े चूनर धानी
सतरंगी गोट जड़ी
चौथी की दूल्हन सी
धरती है सजी खड़ी

ढूढ़ रही कोई वह
पहली मुस्कान
अंतस में
गूँज रही
पपिहे की तान

भावों के झुरमुट में
आशा की सेज सजा
अरुणारे नयनों में
सुधियों की ज्योति जगा

तड़प रही तरुणाई
थामें अरमान
अंतस में
गूँज रही
पपिहे की तान

-अनिल कुमार वर्मा
२१ जुलाई २०१४

इस रचना पर अपने विचार लिखें    दूसरों के विचार पढ़ें 

अंजुमन। उपहार। काव्य चर्चा। काव्य संगम। किशोर कोना। गौरव ग्राम। गौरवग्रंथ। दोहे। रचनाएँ भेजें
नई हवा। पाठकनामा। पुराने अंक। संकलन। हाइकु। हास्य व्यंग्य। क्षणिकाएँ। दिशांतर। समस्यापूर्ति

© सर्वाधिकार सुरक्षित
अनुभूति व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इसमें प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक सोमवार को परिवर्धित होती है

hit counter