अंजुमन। उपहार। काव्य संगम। गीत। गौरव ग्राम। गौरवग्रंथ। दोहे। पुराने अंक संकलन। अभिव्यक्ति। कुण्डलिया। हाइकु। हास्य व्यंग्य। क्षणिकाएँ। दिशांतर


बादल अगर बरस जाता
 

 

बादल अगर बरस जाता तो
धरती को जीवन मिल जाता
पौधों को मधुवन मिल जाता
नदिया को यौवन मिल जाता

मुस्कानें छा जाती पर्वत
के शिखरों से घाटी तक
मौन न रहते कंकर पत्थर
गीत सुनाती माटी तक
मस्जिद को अज़ान मिल जाती
मंदिर को वंदन मिल जाता

राजतिलक होता फूलों का
कलियाँ फिर होती पटरानी
गीत शोखियों से भर जाते
हो जाती चंचला कहानी
हाथों को पूजन मिल जाता
पूजन को चन्दन मिल जाता

मेघों की आवा-जाही से
नभ में चित्र हज़ारों बनते
कोयल, मोर, पपीहे के घर
त्योंहारों के पाँव थिरकते
चेहरों को आखें मिल जाती
आखों को अंजन मिल जाता
बादल अगर बरस जाता तो
धरती को जीवन मिल जाता

- बनज कुमार बनज
२१ जुलाई २०१४

इस रचना पर अपने विचार लिखें    दूसरों के विचार पढ़ें 

अंजुमन। उपहार। काव्य चर्चा। काव्य संगम। किशोर कोना। गौरव ग्राम। गौरवग्रंथ। दोहे। रचनाएँ भेजें
नई हवा। पाठकनामा। पुराने अंक। संकलन। हाइकु। हास्य व्यंग्य। क्षणिकाएँ। दिशांतर। समस्यापूर्ति

© सर्वाधिकार सुरक्षित
अनुभूति व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इसमें प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक सोमवार को परिवर्धित होती है

hit counter